पप्पू और गप्पू की कहानी...

 पप्पू और गप्पू की कहानी... मैं पहले भी कह चूका हुँ.. की.. मेरा किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है..


आज एक बात मैं उदाहरण के तौर पर कर रहा हुँ.. किसीके सपोर्ट .. या प्रसंसा के लिए नहीं.. 


मान लेते हैं कि राहुल गांधी पप्पू है..राहुल गांधी मंदबुद्धि है..


परंतु हे मस्तिष्क विहीन, विवेकहीन और बुद्धिविहीन अंधभक्तो... !!


क्या देश में कांग्रेस की सरकार है...????? 

क्या राहुल गांधी देश का प्रधानमंत्री है..?? 

देश का वित्त मंत्री है..?? 

देश का स्वास्थ्य मंत्री है..?? 

या फिर देश का रक्षा मंत्री है?

बताइए इनमें से क्या है राहुल गांधी?

अगर नहीं है... तो.. फिर उनसे सवाल क्यों करते हैं?

आपकी नाकामियां छुपाने के लिए..??? 


क्या ₹25 वाला पेट्रोल ₹84 में बिक रहा है उसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार है??? 


क्या 10 करोड़ लोगों की नौकरी चली गई उसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार है??? 


क्या देश की अर्थव्यवस्था डूब गई उसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार है.?? 


क्या कोरोना केसेस की संख्या 23 लाख तक पहुंच गई उसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार है..??? 


क्या देश की सीमाओं पर चीन ने जो घुसपैठ की है, और नेपाल भूटान और पाकिस्तान इसीलिए देश को आंख दिखा रहे हैं.. क्या उसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार है.. 


क्या देश की संपत्तियों को राहुल गांधी बेच रहा है?


देश में भाजपा की सरकार है..और बीते 6 सालों से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं....है ना.. मित्रों...??? 


देश की अर्थव्यवस्था, लोगों के लिए रोजगार, लोगों के स्वास्थ्य की चिंता, और देश की सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी मोदी जी की सरकार की है...


देश के लोगों के लिए बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के इंतजाम की जिम्मेदारी सरकार की होती है..


बाहरी शत्रुओं से देश को बचाने की जिम्मेदारी सरकार की होती है.. 


सरकार सिर्फ अम्बानी-अडानी जैसे अपने दो चार मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं होती...


सरकार BPCL और LIC जैसी भारी कमाई देने वाली दर्जनों कंपनियां बेचने के लिए नहीं होती...


किसी भी नाकामी के लिए सरकार से सवाल पूछे जाते है.. न की विपक्षको.. !!


अगर हिम्मत है तो पप्पू को नहीं उस असली गप्पू से सवाल पूछिए...


सिर्फ वन्दे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाना देशभक्ति नहीं है...!!!


सरकार के हर निकम्म्मेपन और मूर्खता का बचाव करना देशभक्ति नहीं है...


सत्ता पर काबिज असली गप्पू की अंधभक्ति करना और पिछली सरकारका का मजाक उड़ाना देश भक्ति नहीं है..


देश भक्ति है सरकार में बैठे लोगों से सवाल पूछ कर उन्हें जवाबदेह बनाना..!!!


देशभक्ति है हर जनविरोधी निर्णय पर सरकार का विरोध करना...!!!


देशभक्ति है संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को नष्ट करने के खिलाफ आवाज उठाना...


मैं भी मोदी समर्थक था... आज नहीं हुँ.. कुयूंकि क्या गलत है क्या सच है वह मै जान सकता हुँ.. देख शकता हुँ..


मै तो यहां तक कहता हुँ की भले आप बीजेपीमें हो जो गलत है उसका विरोध पार्टीमें रहते हुए भी करो.. 


और इसलिए सरकारकी गलत नीतियों का विरोध मैं करता रहा हुँ.. मैं देशभक्त हुँ अंधभक्त नहीं हुँ... 


लोग पप्पू को भी जान गए है.. गप्पू को भी... !!!


जय हिंद..

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

A soldier travel experience with spicejet a true incident

शादीशुदा मर्द कि कहानी